अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर IPS कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
पिरान कलियर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बेड़पुर चौक-सोहलपुर मार्ग स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (IPS) कॉलेज में उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे कॉलेज परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया और योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और भागदौड़ के बीच योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अनेक बीमारियों से बच सकता है, साथ ही उसकी कार्यक्षमता, एकाग्रता और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।

युवा पीढ़ी को योग से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि वे स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हो सकें। विश्व स्तर पर बढ़ी योग की पहचान- कार्यक्रम में वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज विश्व के अनेक देशों में लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ रहे हैं, जो भारत के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर एडमिशन डीन दीपा सैनी, रजिस्ट्रार अमित राधे, आँचल, अन्नू, पिंकी सैनी, मंजीत कौर, आशीष, शिवम कंबोज, शिवानी लोहान, रिजवान अली सहित छात्र-छात्राओं में हसीन अहमद, साक्षी सैनी, सानिया, शिवाजी और तय्यब अली समेत बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।



