उत्तराखंड

भारत की धरोहर है योग: श्रीमहंत रविंदपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने योग किया और सभी से योग को अपनाने का आह्वान किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्राचीन भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा प्रतिपादित योग भारत की धरोहर है। नियमित रूप से योग और प्राणायाम करने से अनेक असाध्य रोग भी पूरी तरह ठीक हो जाते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए। सभी से योग को अपनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि योग गुरू बाबा रामदेव ने योग को बढ़ावा दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने पर पूरे विश्व में योग की प्रतिष्ठा बढ़ी हैं और पूरी दुनिया में लोग स्वस्थ जीवनशैली के रूप में योग को अपना रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूरे विश्व में लोग योग को अपनाकर निरोगी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को योग को दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस दौरान अखाड़े के अन्य संतों ने भी योग किया।

Related Articles

Back to top button