उत्तराखंड

संतों ने किया अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास का स्वागत

अखाड़ा परिषद को नई पहचान देंगे श्रीमहंत राजेंद्रदास: जगद्गुरू द्वाराचार्य

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष एवं अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज का संत महापुरूषों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैरागी कैंप स्थित श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े में स्वागत के दौरान जगद्गुरू द्वाराचार्य भैय्याजी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज युवा संत हैं और युवा संतों को एकजुट कर सनातन का संरक्षण संवर्द्धन करते हुए अखाड़ा परिषद को नई पहचान देेंगे। श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने सभी संतों का आभार व्यक्त करते हुए सनातन संस्कृति ही विश्व श्रेष्ठ संस्कृति है। युवा पाश्चात्य संस्कृति का मोह त्यागकर सनातन संस्कृति और पंरपरांओं को अपनाएं। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ों को साथ लेकर अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न कराया जाएगा। कुंभ मेले के दौरान युवाओं को धर्म संस्कृति की प्रेरणा देने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

महंत रामजी दास, महंत महेश दास, महंत नरेंद्र दास एवं श्रीमहंत मुरलीदास ने अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत संजय दास को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अखाड़े मिलकर हरिद्वार कुंभ मेले को सफलतापूर्वक आयोजित करेंगे। श्रद्धालुओं को धर्म व अध्यात्म का ज्ञान प्रदान करने के साथ सनातन के संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर श्रीमहंत वैष्णोदास, श्रीमहंत माधोदास मोनी बाबा, महंत मोहनदास, महंत रामजीदास, महंत सूर्यांश मुनि, महंत रघुवीर दास, महंत रितेश दास, महंत बिहारी शरण, महंत महेश दास, महंत नरेंद्र दास, महंत अरूण दास, महंत संजय दास, महंत हेमंत दास, महंत रामदास सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button