उत्तराखंड

बोड़ाहेड़ी में ड्रोन से पुलिस की निगरानी, छतों से हटवाए ईंट-पत्थर, 51 आरोपी चिन्हित

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के बोड़ाहेड़ी गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट व झगड़े के मामले में पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से गांव की निगरानी करते हुए छतों पर इकठ्ठा किए गए ईंट व पत्थर हटवाने के साथ 51 आरोपियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चिहिन्त किए गए आरोपियों में 22 महिलाएं एवं 29 पुरूष शामिल हैं। बोडाहेडी गांव में विगत दिनों में दो पक्षों में आपस में मारपीट व झगडा हो गया था। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे पर मुकद्मे पर दर्ज कराए गए थे। गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने थानाध्यक्ष पथरी को गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आरोपियों पर निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

निर्देशों का अनुपालन करते हुए थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ ड्रोन कैमरा लेकर गांव पहुंचे और कैमरे से निगरानी करते हुए छतों पर इकठ्ठा किए गए ईंट पत्थर हटवाए। साथ ही छतों पर ईंट और पत्थर इकठ्ठा करने वाले 51 आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरोध धारा 126/ 135 बीएनएसएस के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही शुरू करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अनावश्यक रुप से ईंट पत्थर रखने पर कानूनी कार्यवाही चेतावनी भी दी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के साथ एसआई बबलू चौहान, एसआई महेंद्र पंुडीर, कांस्टेबल राकेश नेगी, नारायण, नारायण राणा, आदेश चौहान, सुबोध, कांस्टेबल चालक पंकज शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button