वीआईपी प्रेस क्लब ने किया सम्मान कार्यक्रम आयोजित, देहरादून में डॉ० शाजिया नाज एड० को मिला ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’

कलयुग दर्शन (24×7)
संदीप कुमार (संवाददाता)
रुड़की। देवभूमि उत्तराखंड में वीआईपी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों,बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों का सम्मान कार्यक्रम किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने के लिए एक मजबूत संगठन की आवश्यकता है। वीआईपी प्रेस क्लब पत्रकारों का एक ऐसा संगठन है, जो समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ पत्रकारों की आवाज को भी प्रमुखता से उठाता है।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ०राव गुलबहार ने तथ्यपूरक, निष्पक्ष और जनहित आधारित पत्रकारिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभानी चाहिए। समाजसेवी डॉ० करण सिंह सैनी ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के साथ-साथ अपने अधिकारों के प्रति भी सजक रहना चाहिए।

मुख्य अतिथि डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और डीजी बंशीधर तिवारी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंघल एवं सम्पादक अरशद राणा ने डॉक्टर शाजिया नाज एडवोकेट को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। डॉ० शाजिया नाज एडवोकेट ने कहा कि संगठनात्मक एकता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पत्रकारों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब सभी पत्रकार एक मंच पर संगठित होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है।



