उत्तराखंड

उप जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को मंडी समिति ने बांटे फल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत उप जिला चिकित्सालय हरिद्वार में भर्ती मरीजों के लिए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडी समिति के सचिव लवकेश गिरी के निर्देश पर किया गया। इस दौरान मंडी निरीक्षक शिवमूर्ति सिंह ने अन्य कर्मचारियों के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मरीजों और उनके तीमारदारों ने मंडी समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया।

मंडी सचिव लवकेश गिरी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति और संस्था का नैतिक दायित्व है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान मंडी समिति के कर्मचारियों ने मरीजों का कुशलक्षेम भी जाना और उनका हौसला बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button