उत्तराखंड

निर्मोही अखाड़े के संतों ने दिया अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज को समर्थन

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के एक गुट ने निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व वाले अखाड़ा परिषद का समर्थन करने का ऐलान किया है। मंगलवार को उज्जैन स्थित श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े में आयोजित बैठक में श्रीपंच निर्माेही अनी अखाड़ा के पंचों ने अखाड़े के श्रीमहंत मदन मोहन दास महाराज, श्रीमहंत भगवान दास महाराज, श्रीमहंत सीताराम दास महाराज के नेतृत्व में श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व वाले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ कुंभ मेला करने और समर्थन देने का ऐलान किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि निर्माेही अनी अखाड़े के श्रीमहंत मदन मोहन दास महाराज के निमंत्रण पर सभी शैव, निर्मल ओर उदासीन अखाड़े के संतों महंतों ने विस्तार से चर्चा करने के उपरांत साथ मिलकर हरिद्वार, नासिक, उज्जैन और प्रयागराज कुंभ मेला करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़े मिलकर सनातन के संरक्षण संवर्द्धन के लिए काम करेंगे।

निर्मोही अनी अखाड़े के श्रीमहंत मदन मोहन दास महाराज ने श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी को समर्थन को समर्थन प्राप्त सौंपते हुए कहा कि निर्मोही अनी अखाड़े के सभी संत महंत और नागा साधु अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज और महामंत्री हरि गिरी महाराज के नेतृत्व वाले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ आगामी सभी कुंभ मेलों में स्नान में शामिल होंगे। बैठक में आनंद अखाड़े के राष्ट्रीय और अखाड़ा परिषद के कोषाध्यक्ष श्रीमहंत शंकरानंद सरस्वती, जूना अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रामेश्वर गिरी, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मुखिया महंत रघुमुनि सहित आठ अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button