उत्तराखंड

सुमन नगर को स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाने की मांग, यूकेडी नेता तुषार ने डीएम को सौंपा प्रस्ताव

कलयुग दर्शन (24×7)

विजय कुमार (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष तुषार ने टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र सुमन नगर को ग्राम पंचायत सलेमपुर से अलग कर स्वतंत्र ग्राम पंचायत घोषित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार को विधिक प्रस्ताव सौंपा। प्रस्ताव में बताया गया कि सुमन नगर की जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्र पंचायती राज अधिनियम के मानकों को पूरा करते हैं।

तुषार ने कहा कि क्षेत्र में पहले से अलग मतदान केंद्र संचालित हैं, जिससे इसकी प्रशासनिक पहचान स्पष्ट होती है। उन्होंने सुमन नगर में विकास कार्यों और बजटीय अधिकारों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पंचायत चुनाव से पहले क्षेत्र का भौतिक सत्यापन कर स्वतंत्र ग्राम पंचायत घोषित करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button