उत्तराखंड

अमजा हरिद्वार की नई जिला कार्यकारिणी का गठन, चंचल तौमर बने जिला अध्यक्ष

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उत्तराखंड (अमजा) की हरिद्वार जनपद इकाई की बैठक जिला पंचायत सभागार में प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. नरेश तौमर के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त पड़े जिला अध्यक्ष पद सहित जिला एवं लक्सर इकाई के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद चंचल तौमर को हरिद्वार जिला अध्यक्ष, संजय लाम्बा को महासचिव और प्रमेन्द्र नारायण को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं लक्सर इकाई के अध्यक्ष पद पर जाने आलम, महासचिव पद पर दीपक कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद साजिद का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला और लक्सर इकाई के अध्यक्ष एवं महासचिव एक सप्ताह के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश इकाई को इसकी सूचना देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने कहा कि संगठन की प्रत्येक कार्यवाही और निर्णय पारदर्शिता एवं सर्वसम्मति से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाने में केवल पदाधिकारियों ही नहीं, बल्कि प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी और समर्पण महत्वपूर्ण होता है। चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक को पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र प्रधान और पूर्व महासचिव मनीष कांगरान ने भी संबोधित किया। बैठक में मनीष पाल, सुरेश भारद्वाज, धर्मराज, बबलू थपलियाल, रविकांत बेलवाल, मित्र पाल, सलीम खान, पुरुषोत्तम खरोला, प्रवीण सैनी, पहल सिंह, नाथीराम, ब्रजमोहन शर्मा, दीपक कुमार, राकेश कुमार, इस्लाम प्रधान, प्रवीण कश्यप, अरुण कुमार, राहुल सैनी, जोनी चौधरी, विनोद धीमान सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के बाद संगठन के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button