उत्तराखंड

जलभराव के बीच डीएम मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को तत्काल जल निकासी के निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। शहर में मानसून ने दस्तक क्या दी, मानिए यहां आफत आ गई। हरिद्वार में देर रात से हो रही जोरदार बारिश में प्रशासन के तमाम दावे डूब गए। हरिद्वार क्षेत्र के कई जगह समेत मुख्य चौराहे चंद्राचार्य चौक और शहीद भगतसिंह चौक पर भारी बारिश के चलते तालाब बन गए है। जानकारी के अनुसार जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे जल भराव की स्थिति का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वयं धरातल पर उतरकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खुद बारिश में उतरकर जल निकासी के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए है।

वहीं लगातार हो रही देर रात बारिश ने हरिद्वार शहर को डूबा कर रख दिया है। हर जगह जलभराव ही जलभराव दिखाई दे रहा है।हरिद्वार शहर के दो मुख्य चौराहे चंद्राचार्य चौक और शहीद भगतसिंह चौक पर सड़के तालाब में तब्दील हो गई, जहां चार बारी के रहे विधायक के कार्यों की चर्चाएं भी तेज हो गई है।जानकारी के अनुसार हरिद्वार शहर के मुख्य चौराहे चंद्राचार्य चौक और शहीद भगतसिंह चौक पर जलभराव का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह प्राप्त ने स्थलीय निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button