उत्तराखंड

ब्रह्मलीन स्वामी हर्षवर्द्धन महाराज का श्रद्धांजलि समारोह 13 जुलाई को

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। श्री शुद्ध महादेव श्रंगेरी धाम जम्मू कश्मीर के ब्रह्मलीन महंत स्वामी हर्षवर्द्धन महाराज का श्रद्धांजलि समारोह 13 जुलाई को कनखल स्थित कपिल वाटिका में आयोजित किया जाएगा। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान संत समाज द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी हर्षवर्द्धन महाराज के उत्तराधिकारी महंत प्रभाकर महाराज को तिलक चादर प्रदान कर मंदिर का महंत नियुक्ति किया जाएगा।

स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संत समाज द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी हर्षवर्द्धन महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके शिष्य महंत प्रभाकर महाराज को तिलक चादर प्रदान कर श्री शुद्ध महादेव श्रंग्रेरी धाम जम्मू कश्मीर के महंत का दायित्व सौंपेंगे। महंत प्रभाकर महाराज एवं स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने बताया कि श्रद्धांजलि समारोह में देश विदेश के अनेक प्रमुख संत महंत एवं कई राजनेताओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Back to top button