नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की बैठक आयोजित

कलयुग दर्शन (24×7)
अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)
हरिद्वार। जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू की अध्यक्षता एवं महासचिव नवीनचंद्र पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की जनपद इकाई की बैठक में यूनियन की आगामी कार्ययोजनाओं का खाका तैयार करते हुए संगठन का विस्तार करने पर चर्चा की गयी। इस दौरान यूनियन के सदस्य पत्रकारों ने संगठन की एकता, सशक्तीकरण और मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में पत्रकारों के हित में कदम उठाते हुए जिला स्तर पर संगठन का बैंक खाता खोलने और किसी भी सदस्य के गंभीर रूप से अस्वस्थ होने पर विशेष परिस्थितियों में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर गंभीर मंथन किया गया।

इसके अतिरिक्त, सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए संगठन ने आगामी लोकपर्व हरेला पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने का भी निर्णय लिया। प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर विशेष बल दिया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सूर्या सिंह राणा, गणेश भट्ट, प्रभाष भटनागर, धीरेंद्र सिंह रावत, धर्मेंद्र कुमार, मुदस्सिर मसूरी, भगवती प्रसाद गोयल और त्रिलोक चंद्र भट्ट सहित कई मीडियाकर्मी मौजूद रहे।



