राष्ट्रीय सनातनी संगठन की बैठक में कांवड़ मेले की तैयारियों पर मंथन, चलित कांवड़ सेवा होगी संचालित

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के सलेमपुर चौक, बहादराबाद स्थित कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी ने की। बैठक में आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कांवड़ मेले के संबंध में संगठन द्वारा जिला प्रशासन को पूर्व में ही अवगत करा दिया गया है। इस वर्ष संगठन की ओर से कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए चलित कांवड़ सेवा संचालित की जाएगी। राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी ने सेवा कार्यों को सफल बनाने के लिए संगठन का विस्तार करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यालय प्रमुख को निर्देश दिए कि कांवड़ मेले के सुचारु संचालन हेतु मेला प्रभारी, निरीक्षक, अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर शीघ्र नियुक्तियां पूर्ण की जाएं।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, सेवा गतिविधियों का विस्तार करने तथा कांवड़ मेले के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, दीप्ति वर्मा, स्वाति वर्मा, नीरज चौहान, प्रीति चौधरी, राजेंद्र मौर्य, दिनेश लाल, डाल चंद, संजय गुप्ता, ओम प्रकाश कुशवाह, प्रदीप सैनी, रविंद्र शर्मा, सुबोध सैनी, सीखा, अपूर्वा, प्रियांश, हर्षिता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



