उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस की सतर्कता से परिवार को मिला बिछड़ा मासूम, परिजनों ने जताया आभार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक परिवार को अपना बिछड़ा हुआ मासूम पुत्र सकुशल मिल गया। बैरागी कैंप पार्किंग स्थित पुलिस खोया-पाया केंद्र पर पवन यादव निवासी नगला बहलोरपुर, जनपद बागपत (उत्तर प्रदेश) ने सूचना दी कि उनका 8 वर्षीय पुत्र लक्ष्य भीड़ में बिछड़कर लापता हो गया है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने बिना देर किए आसपास के क्षेत्र में गहन खोजबीन शुरू की।

पुलिस के प्रयासों से कुछ ही समय में मासूम लक्ष्य को सकुशल ढूंढ लिया गया और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य में अपर उप निरीक्षक दीपक (सी/239 बटालियन, सीआरपीएफ) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button