ग्राम सराय में जुलूस-ए-मोहम्मदी का जोरदार इस्तकबाल, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। ग्राम सराय स्थित हाजी मोहम्मद कासिम के न्यू ऑक्सफोर्ड जूनियर हाई स्कूल परिसर में जुलूस-ए-मोहम्मदी का जोरदार इस्तकबाल किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उत्साह और अकीदत के साथ जुलूस का स्वागत किया। कार्यक्रम में वर्ष 2027 के संभावित प्रत्याशी इरशाद अली अंसारी व मुकर्रम अंसारी सहित ग्राम सराय के सम्मानित हाजी मंसूर अली, सगीर अहमद, इरशाद अंसारी पत्ती वाले ठेकेदार, कलीम, हाजी कौसर, ग्राम प्रधान मनीष कुमार, राहुल जाटव, मुकर्रम मजरा अंसारी, मन्नान ठेकेदार, अकरम अंसारी, पार्षद शानु अंसारी, आमिर कुरैशी, इसरार, इजरार तथा क्षेत्र की अन्य प्रमुख शख्सियतें मौजूद रहीं। इस अवसर पर धनपुरा से मांगा हसन, जावेद अंसारी अकरम अंसारी पार्षद,सहित बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। लोगों ने नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की आमद की खुशी में नात और सलाम पेश किए तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

हाजी मोहम्मद कासिम ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी हमारे लिए खुशी और अकीदत का अवसर है। ऐसे आयोजनों से लोगों में भाईचारा, मोहब्बत और एकता की भावना मजबूत होती है। सभी लोगों को मिल-जुलकर शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाना चाहिए। ग्राम प्रधान मनीष कुमार ने कहा कि ग्राम सराय में सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के स्वागत का यह आयोजन सामाजिक एकता और सद्भाव की मिसाल है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को मुबारकबाद देते हुए6 शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे और जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया।



