उत्तर प्रदेश

मिशन 2027 को लेकर नदीम कॉलोनी में हुआ वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा का भव्य स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी दलों ने प्रत्येक विधानसभा में अपनी अपनी तैयारिया शुरू करने का काम कर दिया है ऐसे में नगर सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा का नदीम कॉलोनी में युवाओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी ने की ओर स्चालन मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष शादाब अंसारी ने किया। टिंकू अरोड़ा ने कहा मौजूदा सरकार में सभी वर्ग परेशान है लेकिन इस सरकार की तानाशाही के खिलाफ हम मजबूती से लड़ते चले आ रहे हैं और अपने सहारनपुर नगर की जनता के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का काम कर रहे हैं और करते रहेंगे आए दिन कुछ नफ़रती नेता मुस्लिम समाज के धार्मिक स्थलों, मदरसो के खिलाफ गलत टीका टिप्पणी कर रहे हैं और झूठे प्रार्थना पत्र देकर माहौल को खराब करने का काम कर रहे हैं जिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज के समय में भाजपा की नफरत को मिटाने के लिए हमें और आपको एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा और आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ना है। तभी इस नफरती सरकार से छुटकारा मिल सकता है टिंकू अरोड़ा ने सभी युवाओं का और कार्यक्रम आयोजक अबूजर कुरैशी का दिल से आभार प्रकट किया। अबूजर कुरैशी को मजदूर सभा का महानगर महासचिव का नियुक्ति पत्र भी दिया गया।

महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और शादाब अंसारी ने समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने का काम कर रही है और हमें सबको मिलकर आने वाले 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिन-रात कार्य करना है। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव इस्लाम देवबंदी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष अदनान प्रधान, आसिफ कसार, महानगर मीडिया प्रभारी नदीम अंसारी, कप्तान साहब, अरमान मलिक, रहमान भूरा, शहजाद मलिक, श्ओब मलिक, फरहान अहमद, मुदस्सिर खान, मोहमद मुमताज, साबिर, कबीर मलिक, इरशाद अहमद, सरफराज ताबिश आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button