उत्तर प्रदेश

मोहम्मद बाबर गाजी पार्टी के सच्चे और संघर्षशील सिपाही: अरविंद राजभर

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, युवा दिलों की धड़कन एवं पूर्व मंत्री माननीय श्री अरविंद राजभर जी से पार्टी के जुझारू, कर्मठ एवं अल्पसंख्यक समाज की मजबूत आवाज, प्रदेश उपाध्यक्ष (मुख्य कमेटी) मोहम्मद बाबर गाजी जी की आत्मीय मुलाकात हुई मुलाकात के दौरान माननीय अरविंद राजभर जी ने प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबर गाजी जी के कार्यों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के द्वारा आयोजित महारैली में मोहम्मद बाबर गाजी जी ने जो मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई है वह काबिले-तारीफ है। आप केवल एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि पार्टी के सच्चे सिपाही हैंआप दिन-रात गरीबों, मजलूमों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों, शोषितों और अल्पसंख्यक समाज के बीच रहकर बाबा महाराजा सुहेलदेव जी और माननीय ओमप्रकाश राजभर जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का जो कार्य कर रहे हैं। वह पार्टी के लिए गर्व की बात है मोहम्मद बाबर गाजी जी में समाज को संगठित करने की अद्भुत क्षमता है मुस्लिम समाज में आपने जिस तरह से पार्टी को मजबूत किया है उससे विरोधियों में भी आपकी चर्चा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप भविष्य में भी इसी तरह पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और बुलंद करेंगे पार्टी को आपके जैसे ईमानदार और संघर्षशील साथी पर गर्व है माननीय अरविंद राजभर जी द्वारा सम्मान और मनोबल बढ़ाए जाने पर भावुक होते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबर गाजी जी ने कहा कि मैं आज अभिभूत हूँ।

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव माननीय अरविंद राजभर जी ने और हमारे मसीहा, गरीबों के रहनुमा माननीय श्री ओमप्रकाश राजभर जी ने मुझे जो सम्मान, प्यार और आशीर्वाद दिया है मैं उसे जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा मैं दिल की गहराइयों से माननीय अरविंद राजभर जी का और माननीय ओमप्रकाश राजभर जी का शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता को हमेशा अपने परिवार का हिस्सा माना मुझ पर भरोसा जताया और हर कदम पर मेरा मनोबल बढ़ाने का काम किया मैं वचन देता हूँ कि मैं अपनी आखिरी सांस तक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का वफादार सिपाही बनकर रहूंगा माननीय मंत्री जी की विचारधारा को उत्तर प्रदेश के कोने-कोने तक हर दलित,पिछड़े और अल्पसंख्यक भाई तक पहुंचाऊंगा पार्टी के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहूंगा।

Related Articles

Back to top button