उत्तराखंड

सरल स्वभाव के व्यक्ति थे स्वर्गीय सुभाष बहल: स्वामी रविदेव शास्त्री

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। जय मां मिशन की संस्थापक चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज के शिष्य सुभाष बहल की अस्थियां बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कनखल स्थित सतीघाट पर गंगा में विसर्जित की गयी। अस्थि विसर्जन के उपरांत श्रवणनाथ नगर स्थित जय मां आश्रम में संतों और श्रद्धालुओं ने स्वर्गीय सुभाष बहल को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि स्वर्गीय सुभाष बहल सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। संतों और जरूरतमंदों की सेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

साध्वी जीवन ज्योति मां व साध्वी पूजा ज्योति ने कहा कि सुभाष बहल का इस संसार से जाना जय मां मिशन के लिए बड़ी क्षति है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सुभाष बहल ने गुरूदेव उषा माता महाराज एवं महादेव महाराज की 40 वर्ष सेवा की। उनका सेवाभाव सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा। स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, जगदीश चावला, मुकेश कुमार, अमित वालिया, पारस बहल, मालती बहल, मनोज बहल, राकेश बहल, संदीप बहल, आदित्य बहल, हरीश कुमार, संजीव शास्त्री, मुकेश पंडित आदि ने भी स्वर्गीय सुभाष बहल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button