उत्तराखंड

32 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

ट्रॉली बैग और कट्टे में छिपाकर ले जा रहे थे गांजे की खेप

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32 किलो 106 ग्राम अवैध गांजे के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित गांजे को कपड़ों के ट्रॉली बैग और कट्टे में छिपाकर ले जा रहे थे। बरामद गांजा छोटे-छोटे पैकेटों में करीब एक-एक किलो के हिसाब से पैक किया गया था। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को कनखल पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैंप की ओर पैदल आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो ट्रॉली बैग और एक सफेद कट्टे से टेप से लिपटे गांजे के पैकेट बरामद हुए। वजन कराने पर कुल 32 किलो 106 ग्राम गांजा मिला।

पुलिस के मुताबिक, दिपेश के कब्जे से 11 किलो 35 ग्राम, रणजीत लाकड़ा से 14 किलो 32 ग्राम और आदित्य राय से 7 किलो 32 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तीनों के खिलाफ कोतवाली कनखल में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दिपेश पुत्र गोल्डन झा निवासी बैरागी कैंप कनखल, रणजीत लाकड़ा पुत्र विशु लाकड़ा निवासी ठोकर नंबर-10 कनखल तथा आदित्य राय पुत्र मुकेश राय निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, चंपावत के रूप में हुई है। पुलिस गांजे की खेप के स्रोत और इसे कहां खपाया जाना था, इसकी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button