उत्तराखंड

खाटू श्याम भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

रुड़की। प्रेम नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना की। भजन गायक शिवानी एवं राकेश शर्मा ने धार्मिक एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने भक्ति गीतों का जमकर आनंद लिया।

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन हमारी लोक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। सामूहिक रूप से आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का संचार होता है। इस दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल का पटका पहनाकर तथा राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विकास शर्मा, अभिमन्यु, विजेंद्र कश्यप, सतीश धीमान, राकेश शर्मा, हेमंत शर्मा, रचना कश्यप, पप्पू कश्यप, अनुराधा, मितुशी, ममता, सुमन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, लालकुर्ती स्थित श्री कृष्ण मंदिर में आयोजित भजन संध्या में भी पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button