उत्तराखंड

कुंभ तैयारियों को लेकर मेयर ने सचिव से की बैठक

नगर निगम क्षेत्र में जनसुविधाओं और विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। मेयर किरण जैसल ने नगर अधिकारियों के साथ सचिवालय में शहरी विकास सचिव नितेश झा से बैठक कर आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के तहत नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास एवं अवस्थापना कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कुंभ के दृष्टिगत जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने, सफाई व्यवस्था, आंतरिक सड़कों के निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी सहित अन्य आवश्यक कार्यों पर चर्चा की गई। मेयर किरण जैसल ने कहा कि कुंभ मेले के आयोजन में नगर निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है। कुंभ से जुड़े कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के साथ गुणवत्ता और स्थायित्व पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ की तैयारियों से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाई जाए। शहरी विकास सचिव नितेश झा ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की समयसीमा, वर्तमान स्थिति और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, अधिशासी अभियंता रचना पायल सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button