सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने किया उद्घाटन, बिजली बचत को बताया सौर ऊर्जा का बड़ा लाभ

कलयुग दर्शन (24×7)
रजत कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने सांसद निधि से हरिद्वार प्रेस क्लब में स्थापित 10 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने सांसद का बुके देकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में रूड़की यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग की एचओडी पूजा डबराल भी मौजूद रहीं। उन्होंने सांसद डॉ. कल्पना सैनी का स्वागत किया और पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं को प्रेस क्लब की गतिविधियों से अवगत कराया। सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि सौर ऊर्जा उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा बिजली की बचत करने की अपील की।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि सौर ऊर्जा बिजली बचत का बेहतर विकल्प है। प्रेस क्लब में सांसद निधि से 10 किलोवाट का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित होने से बिजली के बिल में कमी आएगी। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने कहा कि सौर ऊर्जा बिजली बचत का महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने भी सांसद डॉ. कल्पना सैनी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रवण झा, बालकृष्ण शास्त्री, रामचंद्र कनौजिया, के.के. पालीवाल, परमजीत सिंह राणा, दीपक मिश्रा, अमित शर्मा, महताब आलम, रविंद्र ठाकुर, आशीष मिश्रा, अमरीश, वैभव भाटिया सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।



