उत्तराखंड

सरकारी कार्यालयों में जनसुविधाओं की होगी समीक्षा

सीडीओ ने स्वच्छ शौचालय और दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। मा. उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले की सभी तहसीलों एवं विकासखंडों की उप समितियों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सरकारी कार्यालयों में उपलब्ध जनसुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का आकलन करने और कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयों में स्वच्छ एवं सुगम शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों के साथ दिव्यांगजन एवं बच्चों के अनुकूल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने उप समितियों को निरीक्षण के दौरान जनसुविधाओं की वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button