उत्तराखंड

विश्व की सबसे महान संस्कृति है सनातन: स्वामी नागेंद्र महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्यामपुर कांगड़ी स्थित शिवालय निकेतन धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर विश्व शांति की कामना की गयी। स्वामी नागेंद्र महाराज के संयोजन में आयोजित अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे महान संस्कृति हैं। सनातन के महापुरूषों ने सदैव दुनिया को कल्याण और अध्यात्म की राह दिखायी है। उन्होंने कहा कि सभी को सद्गुरू के सानिध्य में धर्म और अध्यात्म के मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 में हरिद्वार में आयोजित किए जा रहे कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे।

कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार के गंगा तटों पर होने वाले विशाल संत समागम के दौरान सनातन धर्म संस्कृति की आलोकिक छठा पूरे विश्व को मार्गदर्शन प्रदान करेगी। स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि सभी भक्तजन कुंभ मेले में स्नान के साथ संतों के दर्शन कर आध्यात्मिक मार्गदर्शन का उठाएं। इस दौरान पूर्व डीजीपी राजीव रंजन राय, विमल श्रीवास्तव, विशाल वर्मा, डा.गगन, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मनोज गुप्ता सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button