उत्तराखंड

बेटी होती है मां की मजबूती

डॉटर्स डे से पहले क्लिनिक प्लस ने पेश की मां-बेटी के रिश्ते पर भावपूर्ण फिल्म

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। डॉटर्स डे से ठीक पहले क्लिनिक प्लस ने मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित भावपूर्ण फिल्म पेश की है। फिल्म का संदेश है- “मां की मजबूरी नहीं, बेटी होती है मां की मजबूती।” फिल्म की कहानी एक पुस्तक विमोचन समारोह से शुरू होती है, जहां एक लेखिका से उसके लेखन की प्रेरणा के बारे में पूछा जाता है। इस पर उसकी मां बेटी की ओर इशारा करती है। कहानी इसके बाद बचपन के उन पलों में लौटती है, जहां मां और बेटी के बीच मजबूत रिश्ते की नींव दिखाई जाती है। समय के साथ बेटी मां की खामोश निगरानी से आगे बढ़कर उसकी मजबूत साथी बनती है। जब मां को मुश्किल वैवाहिक परिस्थितियों में समझौता करने की सलाह दी जाती है, तब बेटी उसे हालात को नए नजरिए से देखने और अपने लिए फैसला लेने का हौसला देती है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) में ब्यूटी एंड वेलबीइंग की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हरमन ढिल्लों ने कहा कि मां अपनी बेटी को मजबूत, संवेदनशील और आत्मनिर्भर बनाती है और एक दिन वही बेटी मां का सबसे बड़ा सहारा बन जाती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म देश की 1.3 करोड़ सिंगल मदर्स को समर्पित है, जिनकी जीवटता अपनी बेटियों का भविष्य संवार रही है।

Related Articles

Back to top button