उत्तराखंड

मनीष गुप्ता के पार्षद मनोनयन पर वैश्य समाज ने किया सम्मान

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। शहर के मध्य स्थित एक होटल में सम्मान समारोह आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी एवं वैश्य समाज के सक्रिय सदस्य मनीष गुप्ता को पार्षद मनोनीत किए जाने पर वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन कमल बृजवासी ने किया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर मनीष गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि मनीष गुप्ता का पार्षद के रूप में मनोनयन केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे वैश्य समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सम्मान से अभिभूत मनीष गुप्ता ने सभी वरिष्ठजनों एवं समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे क्षेत्र की समस्याओं को समझने, जनता की बात सुनने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की परंपरा के लिए जाना जाता है और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गोयल, पराग गुप्ता, अरविंद अग्रवाल ‘बबली’ और कमल बृजवासी ने मनीष गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ समाज और जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने मनीष गुप्ता से जनहित एवं समाजहित के विषयों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई।

समाजसेवी एवं जिला उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज की शक्ति उसकी एकता, सेवा भावना और सामूहिक प्रयासों में है। उन्होंने विश्वास जताया कि मनीष गुप्ता समाज एवं जनता की आवाज को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाएंगे। समारोह में उपस्थित सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मंत्री मदन कौशिक का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राकेश गोयल, पराग गुप्ता, अरविंद अग्रवाल ‘बबली’, कमल बृजवासी, संदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, अमित गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राकेश अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, मुकेश वार्ष्णेय, प्रभात गुप्ता, विपुल गुप्ता, सुमित बंसल, रविंद्र अग्रवाल, अभय गर्ग, शोभित गुप्ता, जुगनू जैन सहित वैश्य एवं अग्रसेन समाज के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मनीष गुप्ता को पार्षद मनोनीत होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Back to top button