उत्तराखंड

वात्सल्य वाटिका में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। भागीरथी सरस्वती विद्या मंदिर, बहादराबाद की ओर से वात्सल्य वाटिका परिसर में राष्ट्रव्यापी ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 11 बजे देशभर के साथ एक समय पर विद्यार्थियों, आचार्यों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान कर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेश वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि नीता नैय्यर ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति के संस्कारों पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक धीमान ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, सामाजिक समरसता एवं भारतीय जीवन-मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में संजय धीमान, विमलेश गौड़ सहित विद्यालय के विद्यार्थी, स्टाफ, अभिभावक, समिति सदस्य एवं समाज के सहयोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button