उत्तराखंड

श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

रुड़की। आदर्श नगर कॉलोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर कथावाचक पंडित मनोज सेमवाल ने कहा कि पितृपक्ष में श्रीमद्भागवत कथा का विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण और भक्ति मानव के लिए मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्य, सेवा, सदाचार और ईश्वर भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

पूर्व मेयर गौरव गोयल भी कथा में पहुंचे और संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में श्रीमद्भागवत कथा का विशेष महत्व है और इसके श्रवण से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर व्यापारी नेता प्रवीण मेहंदीरत्ता, किरण सेठी, रीना सेठी, सुशील तोमर, राजीव भारद्वाज, नीरज शर्मा, सुखपाल सिंह, इंद्रपाल, ममता शर्मा, शीतल शर्मा, पूजा, वीना सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button