उत्तराखंड

निजी खर्च से भरवाए सड़क के गड्ढे

आयुष पंडित और सागर कैटरर्स की पहल की ग्रामीणों ने की सराहना

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। नया गांव, जूस कंट्री के निकट 26 बीएचईएल विधानसभा क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढों से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए आयुष पंडित तीर्थ पुरोहित, निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, और सागर कुमार (सागर कैटरर्स) ने सराहनीय पहल की। 10 अक्टूबर 2026 को दोनों ने क्षेत्र की जनता की परेशानी को देखते हुए अपने निजी धनराशि से सड़क के गड्ढों को भरवाने का कार्य कराया। इस दौरान आयुष पंडित और सागर कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे और अपनी देखरेख में कार्य को जल्द पूरा करवाया।

सड़क पर गड्ढे होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गड्ढे भरने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र की जनता ने इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए आयुष पंडित और सागर कुमार का धन्यवाद किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि जनसमस्याओं को ध्यान में रखकर इस तरह की पहल करना सराहनीय है।

Related Articles

Back to top button