संसार की परम् शक्ति हैं देवी भगवती: स्वामी नागेंद्र महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित शिवालय निकेतन धाम के परमाध्यक्ष स्वामी नागेंद्र महाराज ने सभी को शारदीय नवरात्र की बधाई देते हुए कहा कि देवी भगवती इस संसार की परम् शक्ति हैं। नवरात्रों में नौ दिनों तक देवी भगवती की उपासना करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि नवरात्रों में नौ दिनों तक देवी भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना का विधान शास्त्रों में बताया गया है। प्राचीन काल से ही नवरात्रों में उल्लास और श्रद्धा भक्ति के साथ देवी भगवती का गुणगान किया जाता है। उन्होंने कहा कि देवी भगवती का प्रत्येक स्वरूप कल्याणकारी है।

सभी श्रद्धालुजन नियम, वचन और कर्म से सात्विक रहते हुए नौ दिनों तक परम कल्याणकारी मां भगवती की आराधना करें। विश्वास और श्रद्धा के साथ आाराधना करने से मां भगवती प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। उनकी कृपा से जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है। कष्टों से मुक्ति मिलती है। स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि देवी दुर्गा की आराधना करने के साथ देवी स्वरूपा कन्याओं के संरक्षण और संवर्द्धन का संकल्प भी अवश्य लें। कन्याओं को शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।



