न्याय के देवता हैं भगवान शनिदेव: महंत कौशलपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। कनखल स्थित भैरव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शनिदेव के न्याय के देवता हैं। जिनके दर्शन पूजन से व्यक्ति का जीवन बदल जाता है। शनिवार को मंदिर में पूजा अर्चना करने आए भक्तों को संबोधित करते हुए महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शनिदेव न्याय के देवता हैं और कर्म के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। जो व्यक्ति सतकर्म करते हैं। भगवान शनिदेव उन्हें सुख समृद्धि और आरोग्य प्रदान करते हैं। लेकिन जो व्यक्ति गलत आचरण करते हैं। उन्हें शनिदेव के कोप का सामना करते हैं। उनका जीवन हमेशा कठिनाईयों से भरा रहता है। महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि शनिदेव के कोप से बचना है तो सतमार्ग का अनुसरण करें। सदैव दीन दुखियों की मदद करे। जीवन यापन के लिए मेहनत करें।

अपराध और भ्रष्टाचार से धन इकठ्ठा ना करें। उन्होंने कहा कि भगवान शनिदेव हमेशा मनुष्यों के आचरण पर दृष्टि रखते हैं। इसलिए सदाचारण करें। जिससे शनिदेव के कोप का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि भूलवश कोई ऐसा कार्य कर दिया है। जिससे शनिदेव के कोप का सामना करना पड़ रहा है, तो प्रत्येक शनिवार को विधि विधान से उनका पूजन करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होकर भूल को क्षमा कर देते हैं। जिससे कष्टों से मुक्ति मिलती है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है और जीवन मंगलमय हो जाता है।



