उत्तराखंड

ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन, उमड़ी रामभक्तों की भीड़

निरंजनी मायापुर रामलीला में कलाकारों ने अभिनय से मोहा दर्शकों का मन

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था रजि०, हरिद्वार में रामलीला के छठे वर्ष ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में रामभक्त पहुंचे। बच्चों और मातृशक्ति की उपस्थिति से आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। ताड़का के भयानक रूप में मंच पर प्रवेश करते ही पंडाल रोमांचित हो उठा। ताड़का की भूमिका में कृष्ण चंचल ने शानदार अभिनय किया, जबकि ताड़का की शक्तियों के रूप में शिवम वर्मा और चिराग मनोचा ने अपने अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों ने भी अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं कृष्ण के पात्र में शहीद और शुभम पांडेय ने शानदार प्रस्तुति दी। राजा दशरथ की भूमिका में रामलीला निर्देशक अंकित तिवारी ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। बाल कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब सराहना बटोरी। रामलीला के सफल आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सचिव भोला शर्मा ने जताया आभार
संस्था के सचिव एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा ने रामलीला में पहुंचे समस्त रामभक्तों, मातृशक्ति, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद संस्था की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कलाकारों, पदाधिकारियों, सदस्यों और आयोजन में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म, मर्यादा और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा नई पीढ़ी को भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। संस्था भविष्य में भी रामभक्तों के सहयोग से भव्य एवं प्रेरणादायी रामलीला का आयोजन करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button