रिश्वत लेते एएसआई सोनिया गिरफ्तार
सतर्कता विभाग की टीम ने 10 हजार रुपये लेते हुए किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने हरिद्वार के रानीपुर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी ने दो पक्षों के बीच लेन-देन के विवाद का समझौता कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी। सतर्कता विभाग के अनुसार, शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एएसआई सोनिया विवाद का निपटारा कराने के बदले 10 हजार रुपये मांग रही हैं।

शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद सतर्कता विभाग ने ट्रैप टीम गठित की। शनिवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए एएसआई सोनिया को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



