कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम यात्रा रूट यातायात व पुलिस व्यवस्थाओं को बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा यमुनावैली में पहुंचकर यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यातायात व सुरक्षा की कमान संभाली गयी।
ट्रैफिक के व्यवस्थित संचालन तथा जाम से निपटने के लिये वह आधी रात को स्वयं रोड पर उतरकर यातायात व पुलिस व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। उनके द्वारा सम्बंधित अधिकारियों व पुलिस जवानों को अलर्ट मोड पर रखकर तीर्थं यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के निर्देश दिये गये हैं।
अभी वह यमुनोत्री हाइवे पर स्यानाचट्टी के पास जाम को क्लियर करवाकर, यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के क़वायद में लगे हैं। उनके द्वारा तीर्थ यात्रियों से वार्ता कर धैर्य बंधाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संकरे व संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुविधा तथा सुरक्षा को देखते हुये पुलिस गेट व वन वे सिस्टम से यातायात को नियंत्रित कर रही है इसलिये श्रद्धालुओं को थोड़ी बहुत जाम की स्तिथि का सामना करना पड़ रहा है।
जाम में फंसे श्रद्धालुओं के लिये जिला पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ता आदि की लगातार व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रा के पहले 2 दिन यमुनोत्री यात्रा रुट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुये कल पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा स्वयं रोड़ पर उतरकर यातायात व पुलिस व्यवस्थाओं का मोर्चा संभाला गया।
यमुनोत्री हाइवे पर यातायात को सुचारु करने व श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए वह पूरी रात रोड पर डटे रहे। उनके द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों व पुलिस के जवानों को अलर्ट मोड पर रखते हुये यातायात के सुचारु संचालन हेतु जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं। साथ ही जाम मे फंसे श्रद्धालुओं को धैर्य बंधाया गया। अब जाम की स्थिति नियंत्रण मे है।
एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक दबाव को देखते हुये यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुचारु रुप से चलाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पालीगाड से लेकर जानकीचट्टी के बीच संकरे मार्ग पर गेट व वन-वे सिस्टम से ट्रैफिक को चलाया जा रहा है।
धाम पर लगातार बढ रही श्रद्धालुओं की भीड को देखते हुये श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उनके द्वारा तीर्थ यात्रियों से यमुनोत्री धाम पर रुक-रुक कर यात्रा करने की अपील की गयी है।
[banner id="7349"]