उत्तराखंड

आवाहन अखाड़े में हंगामा, अजय गिरि बने नए सचिव

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्री शंभू पंच दशनाम आवाहन अखाड़े में गुरुवार को आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर संतों के बीच तीखी बहस और गहमागहमी देखने को मिली। बैठक में अखाड़े की व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा हुई। इस दौरान श्रीमहंत दुर्गा गिरि महाराज (13 मढ़ी) के स्थान पर हरियाणा के अजय गिरि महाराज को अखाड़े का नया सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में अखाड़े की वर्तमान व्यवस्थाओं को सुधारने, विकास कार्यों को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने पर संतों ने अपने विचार रखे। कई मुद्दों पर सहमति नहीं बनने के कारण काफी देर तक बहस और हंगामे की स्थिति बनी रही।

बैठक में जूना अखाड़े से संबंध समाप्त कर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के साथ जुड़ने का प्रस्ताव भी उठाया गया। इस मुद्दे पर संतों के बीच लंबी चर्चा हुई, लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका। सहमति बनी कि अखाड़े से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अंतिम फैसला आगामी जनवरी माह में होने वाली बैठक में लिया जाएगा। तब तक सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button