उत्तराखंड

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से ज्वालापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि इंदिरा गांधी साहसिक निर्णय लेने वाली नेता थीं। 1971 के युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व और बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे फैसलों को देश आज भी याद करता है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अपने वार्ड और मोहल्ले से शुरू होती है। जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराना ही इंदिरा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बुजुर्गों की पेंशन, पेयजल और अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी और महानगर उपाध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी ने महिलाओं के सामने नेतृत्व की मिसाल पेश की। पूर्व पार्षद इसरार अहमद और वरिष्ठ नेता दिनेश वालिया ने कहा कि नई पीढ़ी को भी उनके जीवन और कार्यों से परिचित कराना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी, वसी गौड़, महानगर कांग्रेस महासचिव शादाब खान, मंडलम अध्यक्ष अयान सैफी, अज्जू खान, इलमास इम्मी, गय्यूर प्रधान, पूर्व पार्षद रियाज अंसारी, प्रदीप कुमार, विराट बर्मन, तुषार चौधरी, मोहित चौधरी और सुनील कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button