कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली में मयंक लाल निवासी कस्तूरी एनक्लेव जमालपुर कला कनखल की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ रानीपुर मोड़ स्थित मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर 12 मोबाइल फोन चोरी करने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाकर इन आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने के संबंध में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास से इलैक्ट्रोनिक एविडेन्स इकट्ठा कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ-साथ मुखबीरों को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के तहत टीम ने 1 संदिग्ध योगेंद्र उर्फ हरिओम पुत्र राजू निवासी डीग थाना सदर बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद हरियाणा को नहर पटरी के पास रोककर उसके बैग की तलाशी ली तो चोरी के 3 मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी, 4 मोबाइल फोन विवो कंपनी, 1 मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी टोटल 8 मोबाइल फोन बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमें में धारा 411 भा0द0वि की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार, उ0नि0 वीरेंद्र सिंह नेगी (प्रभारी चौकी रेल), हे0कां0 धर्मेंद्र, कां0 बृजमोहन, कां0 नवीन छेत्री, कां0 वसीम CIU हरिद्वार मौजूद रहे।



