लोहाघाट: चोमेल मुख्य सड़क में पाला जमने से वाहन दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा
कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
लोहाघाट। चोमेल मुख्य सड़क में शंखपाल के पास पाले की मोटी परत जमने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रविवार को बाराकोट मंडल के भाजपा महामंत्री अजय बिष्ट ने बताया शंखपाल से नीचे सड़क में तीन से चार इंच मोटी पाले की परत जम गई है जिसमें वाहन रपट रहे है तथा पाले की परत जमने से बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।
अजय बिष्ट ने बताया हालांकि पीडब्ल्यूडी के द्वारा इस स्थान में चूने का छिड़काव किया है जो ना काफी है। उन्होंने पीडब्लूडी से सड़क से पले की परत को हटाकर चुने का छिड़काव करने की मांग की है।

बिष्ट ने कहा इस स्थान में क्रश बैरियर भी नहीं लगाया गया है जिस कारण वाहनों का फिसलने से खाई में गिरने का खतरा बना हुआ है। बिष्ट ने बताया इस सड़क में रोज सरकारी कर्मचारियों के अलावा सैकड़ो लोग अपने वाहनों से यात्रा करते हैं।

उन्होंने पीडब्लडी व प्रशासन से इस स्थान में चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ-साथ सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।




