उत्तराखंडप्रशासन

पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मारपीट करना पडा भारी, दी गई शिकायत पर करीब ढाई दर्जन दंगाइयों पर हुआ आपराधिक मुकदमा दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। ग्राम प्रधान व उसके परिवार पर पुरानी रंजिश के चलते हमला करना और प्रधान को बाईक पर बांधकर काफी दूर तक खिंचते हुए ले जाने के आरोपितों में से पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में करीब ढ़ाई दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर के ग्राम प्रधान मुज्जामिल अली ने बीते रोज पुलिस को अपने व परिवार के ऊपर हमले की सूचना दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के ही पूर्व प्रधान पति जिनके दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर चुनाव निरस्त कर दिया गया था तथा अन्य लोगों ने रंजिश के चलते 15 अप्रैल की रात को घात लगाकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जान से मारने की नियत से उन पर हमला कर दिया। मारपीट की वजह से मुज्जामिल का सिर फट गया व हाथ व पैर सहित शरीर के अन्य स्थानों पर काफी गम्भीर चोटें आयीं। मारपीट में ग्राम प्रधान सडक पर गिर गया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने पीडि़त प्रधान को बाईक पर बांधकर सड़क पर काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए, जिससे ग्राम प्रधान के कपड़े भी फट गए।

ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि उस पर हमला करने के साथ ही दूसरी तरफ से शकील आदि काफी संख्या में हमलावरों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। उसके परिवार के लोगो से मारपीट की। हमलावरों से बचकर जब ग्राम प्रधान हमलावरों से अपनी जान बचाकर मुज्जामिल अली घर पहुंचा तो देखा कि उसके घर में घुसकर उक्त लोगांे ने उनके भाई रियाजुल व आजम अली, लडके दाउद हसन, भतीजे इजारूल व सकिब के उपर भी जान लेवा हमला कर उन्हंे भी गम्भीर रूप से घायल कर रखा है। इतना ही नहीं आरोपितों ने उसके घर मंे तोडफोड कर बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रूडकी भेजा गया। इलाज के बाद दी गई तहरीर पर पुलिस ने हसीब आदि ढाई दर्जन आरोपितांे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया और ताबड़तोड़ दबिश देकर दो आरोपितों मोमिन उम्र 27 वर्ष पुत्र मुजम्मिल व उस्मान उम्र 45 वर्ष पुत्र इलियास निवासीगण ग्राम कोटा मुरादनगर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।

रंजिश का मुख्य कारण:-
वर्ष 2022 मे विपक्षी पक्ष की शाहजंहा पत्नी फरमान ने फर्जी कागजात बनाकर प्रधान का चुनाव लड़ा था। जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा करायी गई जांच में फर्जी कागजात की पुष्टि होने पर तत्कालीन ग्राम प्रधान को पद से बर्खास्त किया गया था। पुनः चुनाव में मुज्जामिल अली ने करीब 370 वोटों से जीत हासिल की थी। फर्जी दस्तावेज की शिकायत करने पर आरोपितों ने रंजिश रखनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।

पकड़े गए आरोपित:-
1. मोमिन पुत्र मुजम्मिल उम्र 27 वर्ष नि0 ग्राम कोटा मुरादनगर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार
2. उस्मान पुत्र इलियास उम्र 45 वर्ष नि0 ग्राम कोटा मुरादनगर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष कलियर रविन्द्र कुमार
2- व0उ0वि0 बी0एस0चौहान
3- उ0नि0 पुष्कर सिंह
4-हे0का0 अमीत कुमार
5-का0 वसीम अहमद
6-का0 सुनील चौहान

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button