उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड के पदाधिकारियों से व क्षेत्रीय नेताओं से संगठन को लेकर की चर्चा

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने उत्तराखंड के पदाधिकारियों से व क्षेत्रीय नेताओं से संगठन को लेकर चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पार्टी में जो जितनी मेहनत करेगा उसे उसी हिसाब से पार्टी में पद और सम्मान मिलेगा।निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पद नहीं दिए जाएंगे जो पद लेकर घर बैठकर केवल वाट्सएप की राजनीति करते हैं उन्हें पदमुक्त किया जाएगा। मेहनती कार्यकर्ताओं का पार्टी पूरा सहयोग भी,सम्मान भी करेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं सभी जिलों में संगठन मजबूत होना चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत, उत्तराखंड खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी, ग्राम प्रधान भावा प्रदीप तेवतिया, चौ ब्रह्मजीत तेवतिया, देवेंद्र कर्नल साहब, प्रदेश उपाध्यक्ष कार्तिक राठी, ओमवेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button