उत्तराखंडदुखदप्रशासन

काशीपुर: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या प्रकरण में काशीपुर मे भी डॉक्टरो ने सेवाएं बंद रखी

पूरे देश में कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर रेप के बाद हत्या प्रकरण को लेकर डॉक्टरो में आक्रोश बना हुआ है

कलयुग दर्शन (24×7)

नदीम सलमानी (संपादक)

काशीपुर में भी डॉक्टर द्वारा अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं को बंद रखा। लेकिन इमरजेंसी सेवाओं के लिए सभी डॉक्टर ने सेवा जारी रखी।

काशीपुर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने हड़ताल का आह्वान किया है और शाम को 6 बजे सरकारी, गैर सरकारी और सामाजिक संस्थाओ को इसमें आगे आने को कहा गया।

जिसमें आज शाम को 6 बजे एक कैंडिल मार्च निकाला जायेगा और अस्पतालों में डॉक्टर ने सरकार से अपनी सुरक्षा और दोषियों को फांसी देने की मांग की हैं।

इसके अलावा महिला डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी केंद्र और राज्य सरकार से ठोस पहल की डॉक्टरों ने मांग की है।

इसके अलावा सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट कानून को और भी गंभीरता से लागू किया जाए और डॉक्टरों की समस्याओं और उनकी सुरक्षा की मांग को पुलिस प्रशासन भी गंभीरता से सुने।

Related Articles

Back to top button