उत्तराखंडप्रशासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश कुमार मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल पूरा होने पर विकास संकल्प पर्व में शामिल होने के लिए आज हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर मुख्यमंत्री का विरोध किया। विरोध कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सरकार के 4 साल पूरा होने के उपलक्ष में आयोजित विकास संकल्प पर्व में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की।

विरोध कर रहे कांग्रेसियों का जत्था जब कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल मैदान की ओर बढ़ा तो पुलिस ने चन्द्राचार्य चौक पर रास्ते में ही रोक लिया। विरोध को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठकर दूर ले जाकर छोड़ दिया गया। कांग्रेसियों के प्रदर्शन से एक बार अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विरोध कर रहे कांग्रेसी रोक जाने से सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। मुख्यमंत्री की व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई थी। इस दौरान प्रदर्शन में दर्जनों कांग्रेसी शामिल हुए किंतु पुलिस के आगे किसी की भी एक न चल सकी और उन्हें कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में रोककर बसों में भरकर दूर छोड़ दिया गया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button