उत्तराखंडराजनीति

देहरादून: शराब माफियाओं एवं तस्करों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती

कलयुग दर्शन (24×7)

नदीम सलमानी (संपादक)

राज्य में शराब तस्करी और माफिया के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे सख्त दिखाई दे रहे हैं। सीएम धामी के सख्त रुक को भांपते हुए पहले ही देहरादून पुलिस के द्वारा देहात एसओजी को भंग किया गया।

इसके साथ ही तीन दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की गई। लेकिन इन सबके बीच अब तक जिम्मेदार आबकारी विभाग पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जो बताता है कि आबकारी विभाग के मुलाजिमों के हौंसले कितने बुलंद है।

सीएम धामी अब इस मामले पर सख्त दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही आबकारी विभाग में भी बड़ा चाबुक चल सकता है।

उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि जब तक व्यवस्था पटरी पर नहीं आ जाती तब तक कार्यवाही जारी रहेगी। अभी यह शुरुआत है, इसे आखिरी ना माना जाए आगे भी अभियान चलता रहेगा।

जबकि माफियाओं पर जिम्मेदार आबकारी विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी ही अभी तक तय नही हो पाई है। वही पुलिस ने पहले ही मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई कर दी है।

Related Articles

Back to top button