उत्तराखंडदुखदप्रशासन

सितारगंज: मानवता को शर्मसार करते कलयुगी रिश्ते, बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेत कर की हत्या

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

सितारगंज। नगर के किच्छा रोड़ स्थित मुख्यवाज़ार में पाल इंजीनियरिंग वर्क्स के मालिक देवेंद्र पाल सिंह की गला रेत कर की हत्या। नगर के वार्ड नंबर 7 में अपनी पत्नी के साथ रहते थे देवेंद्र पाल सिंह। देवेंद्र पाल सिंह को मारने वाला उनका सगा बड़ा भाई है। देवेंद्र पाल सिंह की उम्र 55 वर्ष हैँ, उनके बड़े भाई की उम्र 60 वर्ष बताई जा रहीं है।

दुकान पर वेल्डिंग का कार्य करते थे देवेंद्र पाल सिंह। देवेंद्र पाल सिंह का एक पुत्र एक पुत्री है जो की बेंगलुरु में जॉब करते हैं। आरोपी बड़ा भाई पंजाब से आया था।

धारदार हथियार से हमला करने के बाद आरोपी भागा लेकिन व्यापारियों और राहगीरो ने भाग कर आरोपी को पकडा। व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल उर्फ छोटू ने अपने साहस का परिचय देते हुए पुलिस के आने तक आरोपी को पकडे रखा।

 

पुलिस के आने के बाद आरोपी को पुलिस को सौंपा गया। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए बाजार में छाया सन्नाटा।

Related Articles

Back to top button