उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ही रहेंगे

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। देहरादून प्रेस क्लब में शिवसेना प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने प्रेस के माध्यम से अपना पक्ष रखा। प्रजापति ने प्रेस को बताया कि 25/5/2025 तारीख को उत्तराखंड में उत्तर भारत समन्वयक श्री गुलाबचंद दुबे के दौरे को संगठन के लिए निराधार बताया। उन्होंने कहा कि श्री दुबे संगठन में उत्तर भारत समन्वयक के पद पर हैं। समन्वयक की जिम्मेदारी समन्वय बनाए रखने की होती है ना की पदों पर फेर बदल कर नियुक्तियों पर घोषणा का अधिकार नहीं होता। प्रजापति ने कहा कि गुलाब चंद दुबे ने उत्तराखंड आने से पहले अपने निजी सचिव से एक पत्र लिखवाकर समस्त भारत के शिवसेना के सोशल मीडिया ग्रुपो में उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति के पद को निवर्तमान शब्द से संबोधित करते हुए अपमानित करने का प्रयास किया।
प्रजापति के द्वारा उस लेटर का स्पष्टीकरण मांगने पर दुबे के सचिव एवं दुबे जी द्वारा गलती स्वीकार भी की गई। प्रजापति ने कहा यदि कोई उत्तराखंड में गंगा स्नान या तीर्थ या मसूरी घूमने आए और उसको संगठन के बाहर के लोग उनके रहने घूमने की व्यवस्था कर दे तो इसका यह अर्थ नहीं कि वह संगठन के संविधान को ताक पर रखकर गैर संवैधानिक तरीके से किसी का भी बगैर बैकग्राउंड जाने उनको महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त कर जाए तो यह माननीय श्री एकनाथ शिंदे जी साहब कि शिवसेना के हित में नहीं होगा। प्रजापति ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरी एक अधूरी वीडियो क्लिपिंग को बिगर सुने उस संवाद के आगे और पीछे का बिगर संवाद जाने मीडिया में अपना जवाब देना भी दुबे द्वारा अपने ही प्रदेश प्रमुख के विरुद्ध बयान देना यह दर्शाता है कि वह किस कदर दूसरे लोगों के प्रभाव में कार्य कर गए।
प्रजापति ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल एवं शिवसेना में ऐसा विधान नहीं है कि कोई समन्वयक बिगर केंद्रीय आदेश के बिगर प्रदेश प्रमुख को अपना कार्यक्रम शेड्यूल बताएं एक ही जिले के एक ही मोहल्ले के एक ही गली के प्रदेश प्रभारी प्रदेश महिला प्रमुख प्रदेश युवा प्रमुख के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति कर जाएं जबकि इन लोगों में से एक व्यक्ति जो संगठन में स्वयं सम्मानित राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसुल जी को अपना त्यागपत्र दे चुका है। दूसरे व्यक्तियों की गतिविधियों को देखते हुए संगठन ने उन्हें सभी को संगठन के कार्यों से दूर रखा गया है एवं तीसरे व्यक्ति की नियुक्ति पत्र की विधि समाप्त हो चुकी है। प्रजापति ने कहा कि हमारे उत्तराखंड के 10 जिले पर्वतीय क्षेत्र में आते हैं यदि संगठन हित की बात कही जाए तो इन जिलों में इन पदों की नियुक्तियां होनी चाहिए जिसके लिए कार्यकर्ताओं से देवेंद्र प्रजापति द्वारा बात चल रही है। अंत में प्रजापति ने बोलते हुए कहा कि जो नियुक्तियां गुलाबचंद दुबे जी के द्वारा की गई वह निराधार हैं ऐसे महत्वपूर्ण पदों की नियुक्तियों के लिए शिवसेना केंद्र कार्यालय से नियुक्ति पत्र अनिवार्य होता है। गुलाबचंद दुबे जी का उत्तराखंड का तीन दिवसीय दौरा भी शिवसेना एवं संगठन हित के लिए साबित नहीं हुआ।
इन सब चीजों की लिखित जानकारी लोकप्रिय नेता शिवसेना पक्ष प्रमुख उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार आदरणीय श्री एकनाथ शिंदे जी साहब एवं सम्मानित शिवसेना राष्ट्रीय सचिव श्री अभिजीत अडसुल साहब एवं शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय महाराष्ट्र पर उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति जी द्वारा भेज दी गई थी जिसका 28.5.2024 में पत्र द्वारा संगठन हित में जवाब आ गया जिसमें स्पष्ट रूप से शिवसेना मुख्य नेता माननीय श्री एकनाथ शिंदे जी के आदेश द्वारा लोकप्रिय राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसुल जी ने लिख बताया किया है की उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति हैं और रहेंगे 25 तारीख को दुबे द्वारा जो नियुक्तियां की गई है उन्हें रद्द किया जाता है। किसी भी मोर्चे के प्रमुख की नियुक्ति केंद्रीय नियुक्ति पत्र के आधार पर प्रदेश प्रमुख की सहमति पर ही वैलिड होगी। इस पत्र के आधार पर आज यह प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है। प्रेस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव कुलभूषण राणा प्रदेश उप प्रमुख सुमित सिंघल सौरव नेगी प्रदेश संगठन सचिव मुकेश रावत प्रदेश आईटी सचिव राजकुमार प्रजापति प्रदेश सचिव कृष्ण गुप्ता प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर सिंह राठौड़ प्रदेश सचिव मुकेश उपाध्याय प्रदेश को सचिव सुरेंद्र चौधरी गढ़वाल मंडल महासचिव अनिल प्रजापति जिला सचिव हरिद्वार प्रवीन बाठला विधानसभा प्रमुख बहादराबाद रोहित ठाकुर जिला प्रमुख देहरादून सोनू बालाजी जिला उप प्रमुख साहब सिंह भंडारी जिला महासचिव नितिन रावत जिला सचिव अजय बहुगुणा महानगर प्रमुख कमल शर्मा महानगर उप प्रमुख सनी मेहरा महानगर संयोजक महिला मोर्चा कृष्णा विश्वकर्मा आदि दर्जनों पदाधिकारी व शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[banner id="7349"]