चौधरी अजित सिंह की 87वीं जयंती उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करके मनाई

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक किसानों के महान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की 87 वीं जयंती उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करके मनाई गई। एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह किसानों के महान चिंतक रहे,उनकी सादगी, उनकी असली पहचान थी। उनके विचार, उनकी सोच और उनकी राजनीति की विरासत बेमिसाल और विशाल है। यह विरासत केवल शब्दों में नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की मिट्टी में बसती है। किसानों और मजदूरों की उम्मीदों में बसती है। हर उस आवाज़ में बसती है जो अपने हक के लिए खड़ी होती है।

चौधरी साहब ने हमेशा किसानों की बेबाक आवाज बनकर उनकी लड़ाई लड़ी। उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम माना और किसान, मजदूर व आमजन के सम्मान को सर्वोपरि रखा। आज उनकी जयंती पर हम सबका दायित्व है कि उनके सिद्धांतों, संघर्ष और सेवा भाव की इस विरासत को मजबूती से आगे बढ़ाएं। किसानों की बेबाक आवाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। इस दौरान जाट महासभा के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष चौ अरविंद मलिक, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर,आरिफ मलिक, उसेनदर,कमल सोनकर,राजदीप ढाका,पप्पू चौधरी,निकेत मलिक आदि उपस्थित रहे।
[banner id="7349"]



