उत्तर प्रदेश

समाजवादी अनुसूचित जाती प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल भारती का बयान

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

उत्तर प्रदेश सरकार के 2026-27 के बजट को लेकर समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाती प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल भारती ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता और इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं हैं। राहुल भारती ने कहा यह बजट उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ धोखा है। सरकार ने अपने पिछले वादों को पूरा नहीं किया है और अब यह बजट उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। यह बजट युवाओं के लिए निराशाजनक है, किसानों के लिए निराशाजनक है, और गरीबों के लिए निराशाजनक है। हम सरकार से मांग करते हैं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए विशेष योजनाएं बनाएं। उनके विकास के लिए बजट में अधिक प्रावधान करें।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करें। गरीबों के लिए विशेष योजनाएं बनाएं। दलितों और पिछड़ों के लिए विशेष योजनाएं बनाएं। राहुल भारती ने आगे कहा यह सरकार का आखिरी बजट है जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के तमाम लोगों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। यह सरकार पूंजीपतियों के हाथों में कठपुतली की तरह खेल रही है, और इसी लिए उन्होंने आमजन मानस को दरकिनार करते हुए इस बजट का निर्माण किया है। यही बजट उत्तर प्रदेश की सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। आने वाले 2027 में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में जो PDA की नई सरकार बनेगी, उसके पहले बजट में उत्तर प्रदेश के तमाम लोगों को ध्यान में रखते हुए उनके सम्मान और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण किया जाएगा, जिससे उत्तर प्रदेश का विकास होगा।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button