उत्तराखंड

शिवालिक नगर में बिजली विभाग की सख्त कार्रवाई, एक दर्जन कनेक्शन काटे

जेई राव शाहबाज़ के नेतृत्व में टीम ने की चार लाख की वसूली

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर अंतर्गत शिवालिकनगर क्षेत्र में बिजली विभाग ने बकायेदारों और बिजली चोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। एसडीओ (द्वितीय) अर्चना के निर्देश पर अवर अभियंता राव शाहबाज़ के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन बिजली कनेक्शन काट दिए। इसके साथ ही लगभग चार लाख रुपये की बकाया राशि की मौके पर ही वसूली की गई। जांच के दौरान एक मकान से बिजली चोरी होते हुए भी पकड़ी। संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ विभागीय जुर्माना लगाने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।

अधिशासी अभियान रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बकायेदारों व बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अवर अभियंता राव शाहबाज़ ने कहा कि बिजली चोरी और बिल बकाया रखना दंडनीय अपराध है। विभाग का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि व्यवस्था को सुचारु रखना है। सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि समय पर अपना विद्युत बिल जमा करें और किसी भी प्रकार की अवैध कनेक्शन या चोरी से बचें। यदि बकाया समय पर जमा नहीं किया गया तो आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button