उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी से संवाद कर लौटे उपाध्याय दंपति का स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

नागल। बीते दिनों भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) पूसा दिल्ली में पीएम धन धान्य योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर के नामचीन किसानों से संवाद कर जानकारी हासिल की गई। श्री मोदी से संवाद कर लौटे कस्बा नागल निवासी मनोज उपाध्याय का कस्बे में पहुंचने पर स्वागत किया गया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रगति मौन पालन के निदेशक व नैशनल बी बोर्ड के आजीवन सदस्य मनोज उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि आईएआरआई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करना मेरे व जनपद के लिए गौरव की बात है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को अपने जीवन के शहद क्षेत्र में लग़भग 25 वर्षो को अनुभव बांटते हुए एक्सपोर्ट बढ़ाने के टिप्स दिए। साथ ही उनकी पत्नी आर्याही फेड फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी की प्रमोटर ऊषा उपाध्याय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को अपनी कंपनी से बना शहद और उससे संबंधित कुछ वस्तुएं भेट की।

श्रीमती ऊषा उपाध्याय ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री से मिलना एक सपना साकार होने का एहसास है। जिनसे मिलकर उन्हें जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। गौरबतल है कि श्रीमती उपाध्याय को करीब एक वर्ष पूर्व राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी भी साथ रहे। नागल पहुंचने पर स्वागत व हर्ष व्यक्त करने वालों में औद्योगिक राज्यमंत्री जसवंत सैनी, ब्लॉक प्रमुख रविन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम, पूर्व प्रमुख विजेंद्र चौधरी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार, डेलीगेट सुनील चौधरी, मयंक उपाध्याय, हरीश त्यागी, अरुण त्यागी, उत्कर्ष उपाध्याय, बादल वालिया, देवांक चौधरी, सारिका वालिया, रजनी राणा, राकेश सहल समेत पत्रकारबंधु तथा व्यापार मंडल आदि ने हर्ष जताया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button