उत्तराखंड

भारत विकास परिषद की प्रवास बैठक आयोजित

सेवा और संस्कार से सशक्त भारत बनाने का आह्वान

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की ओर से जनपद की आठों शाखाओं की प्रवास बैठक ज्वालापुर स्थित होटल में आयोजित की गई। राष्ट्रीय संयोजक सेवा अजय विश्नोई ने कहा कि परिषद पिछले 63 वर्षों से सेवा और संस्कार के कार्य कर रही है। दीन-दुखियों की सेवा ही सच्चा धर्म है। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सत्येंद्र मित्तल ने कहा कि सेवा के लिए बड़े कार्य करना जरूरी नहीं है। शाखाएं छोटे-छोटे सेवा कार्यों के माध्यम से भी जरूरतमंदों की मदद कर सकती हैं। क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा डॉ. संगीता सिंह ने विभिन्न शाखाओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी ली।

बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्षा डॉ. मनीषा सिंघल ने तथा संचालन प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय गर्ग ने किया। बैठक में ललित पांडेय, रश्मि चौहान, निखिल वर्मा, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, शोभा सिंह, विपिन जोशी, राजेंद्र सिंह राणा, संजीव लाम्भा, सुरेश जैनर, एके श्रीवास्तव, आशुतोष शर्मा सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button